मथुरा, अप्रैल 19 -- भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपार्जित अवकाश और मानदेय की मांग करते हुए तहसीलदार गोवर्धन को ज्ञापन सौंपा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ और सुपरवाइजर के रूप में लगाई थी। अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी दिन रात काम किया, स्थिति यह रही कि रविवार व अन्य छुट्टियां भी इसी काम में गुजर गईं। शीतकालीन अवकाश के पंद्रह दिन एसआईआर की भेंट चढ़ गए। इन समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति मथुरा के पदाधिकारियों ने तहसीलदार गोवर्धन सुशील कुमार गुप्ता को एसआईआर कार्य के बदले 21 उपार्जित अवकाश एवं Rs.6000 के विशेष एसआईआर मानदेय भुगतान की मांग करते हु...