चक्रधरपुर, अगस्त 5 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावा, आपत्ति एवं नोटिस सत्यापन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चक्रधरपुर विधानसभा श्रुति राजलक्ष्मी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ आज से दावा-आपत्तिप्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु प्रशिक्षण के दौरान दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया, नोटिस निर्गत करने एवं उसके सत्यापन, आवश्यक प्रपत्रों का सही ढंग से संधारण, समयबद्ध निष्पादन तथा...