मऊ, जनवरी 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किए गए एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पूरवा कमरौली के ग्रामीणों ने रोष जताया है। बीएलओ और कंप्यूटर ऑपरेटर पर लापरवाही पूर्वक दूसरे गांव के लोगों का नाम जोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पूरवा कमरौली में बीएलओ एवं तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों के मिलीभगत के चलते अन्य गांव के 100 लोगों का नाम जोड़ दिया गया है। बीएलओ के द्वारा अनियमितता बरतने से क्षुब्ध ग्रामसभा के कई लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए मतदाता सूची की जांच करा कर बीएलओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.