फतेहपुर, मार्च 14 -- बिंदकी, संवाददाता। अलियाबाद गांव के शिक्षामित्र बीएलओं द्वारा एसआईआर कार्य के दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बीएलओं की पत्नी को मेडिकल कॉलेज में नौकरी और पांच लाख की आर्थिक मदद दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक और अफसर गांव पहुंचकर परिवार को चेक सौंपी है। कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी बीएलओ अखिलेश सविता ने एसआईआर कार्य के दबाव में गांव के प्राथमिक विद्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि पुत्री की शादी आठ मार्च को होनी है। इसके बावजूद अवकाश न मिलने से परेशान होकर यह कदम उठाया था। प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की मदद से पुत्री की शादी धूमधाम से संपन्न कराते हुए गुरुवार को विधायक जयकुमार सिंह जैकी मृतक बीएलओं के परिवा...