साहिबगंज, मार्च 20 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी की ओर से बीएलए-2 फॉर्म जमा करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें फॉर्म की गहन समीक्षा, सत्यापन एवं बूथ-वार मिलान की विस्तृत प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक के उपरांत राजमहल प्रखंड के कुल 125 बीएलए-2 फॉर्म जिला निर्वाची पदाधिकारी, साहिबगंज के कार्यालय में जमा किए गए। इस दौरान राजमहल कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ठाकुर एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफरान अख्तर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने प्रत्येक बूथ से प्राप्त आंकड़ों का बारीकी से मिलान करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित नेताओं ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.