चाईबासा, मार्च 29 -- चाईबासा, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के तय गाइडलाइन के आलोक में शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चालू वर्ष का पहला त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। पहले त्रैमासिक निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समस्त परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों की सीलिंग आदि का जायजा लिया। इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची तैयार करने,...