बीएलए सामूहिक रूप से जमा कर सकते हैं आवेदन प्रपत्र
रांची, सितम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को बताया कि राज्य में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन पूरा हो चुका है, जिसके तहत अब अधिकृत बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन फॉर्म ही संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारूप प्रकाशन से पूर्व यह सीमा 50 फॉर्म प्रतिदिन थी, लेकिन इसे घटाकर 10 कर दिया गया है। बीएलए द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन जमा करते समय एक लिखित घोषणा और अंडरटेकिंग देना होगा। इसमें बीएलए को प्रमाणित करना होगा कि उन्होंने सभी फॉर्मों के विवरण का व्यक्तिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.