भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया, निज संवाददाता बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय (बीएलएस कॉलेज) नवगछिया में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के सांस्कृतिक परिषद और स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय वार्षिक अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता उत्कर्ष 2026 का समापन शुक्रवार को समारोहपूर्वक हो गया। विश्वविद्यालय के द्वारा करीब 20 वर्ष बाद यह आयोजन हुआ है। आयोजन में कुल 38 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) और टीएमबीयू के सिंडीकेट सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सबों की सामूहिक जिम्मेवारी है की सभी महाविद्यालयों में ऐसे आयोजन हो, उसकी रुपरेखा तय हो। समापन समारोह में आये अतिथियों का स्वागत करते हुए बीएलएस कॉलेज नवगछिया के सचिव व टीएमबीयू के सिंडीकेट सदस्य डॉ....