हल्द्वानी, मई 22 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की ओर से बीएलएम एकेडमी में शुक्रवार को प्रतिभा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्र जितेंद्र गुरुरानी को शैक्षणिक उत्कृष्टता व विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने और शिवांश अग्रवाल को कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड में सर्वोच्च अंक लाने पर सम्मान मिला। वहीं, शिक्षक पंकज ग्याला और रेखा बिष्ट को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। परिषद अध्यक्ष भगवान सहाय और स्कूल निदेशक सौम्या अग्रवाल ने छात्रों को कठिन परिश्रम की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- नव्या हेड गर्ल और पारस बने हेड बॉय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...