हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीनियर वर्ग में कंचन अधिकारी को हेड गर्ल और विश्वजीत सिंह अधिकारी को हेड बॉय चुना गया।वहीं जूनियर वर्ग में अमय प्रताप सिंह हेड बॉय और गौरवि तिवारी हेड गर्ल बनीं। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रमुख पदों में दिव्यांशु बोरा वाइस हेड बॉय, कोशिश जोशी वाइस हेड गर्ल और नकुल मेहता को स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी मिली। विद्यालय निदेशिका सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने छात्रों को नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में नव निर्वाचित छात्र पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.