हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी ने पीएसए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बीयरशिबा स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में प्रबन्धक साकेत अग्रवाल और निदेशक सौम्या अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। बीएलएम एकेडमी के रिपुजंय मठपाल को गोल्डन बूट, मृदुल जोशी को गोल्डन ग्लब्ज और दिव्यांशु कांडपाल को गोल्डन बॉल अवार्ड दिया गया। शिवालिक स्कूल के सक्षम रावत को ईमर्जिंग प्लेयर और इंस्पिरेशन स्कूल को फेयर प्ले अवार्ड मिला। निर्णायक मंडल में गोपाल सिंह नेगी और अन्य को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति से हर्ष गोयल और अन्य ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.