रांची, जून 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री के इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने सोमवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मिलकर इंटर्नशिप वजीफा 6,000 प्रतिमाह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह कदम पशु चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा और वे बिना वित्तीय दबाव के अपने व्यावसायिक कौशल व व्यावहारिक दक्षता के विकास पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीएयू से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा और प्रशिक्षण ...