बीएयू में 80 जनजातीय किसानों को मिले उन्नत बीज
रांची, जुलाई 24 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की जनजातीय उप योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें चान्हो और बुढ़मू प्रखंड के 80 जनजातीय किसानों को मकई, उड़द और अरहर के लगभग 500 किग्रा उन्नत बीज बांटे गए। साथ ही किसानों को राइजोबियम कल्चर और बीज उपचार की दवाएं भी दी गईं। कुलपति डॉ. एससी दुबे और वैज्ञानिकों ने बीज वितरित कर किसानों को वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अत्याधुनिक प्लांट ब्रीडिंग मॉलेक्यूलर लैब का उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.