रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वेटनरी कॉलेज में बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। बेगूसराय की स्वयंसेवी संस्था 'प्रदान' द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में बिहार की 24 पशु सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर प्रशिक्षण पदाधिकारी और विभागाध्यक्ष (पशु चिकित्सा एवं प्रसार शिक्षा) डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। तीन दिनों तक चले इस सत्र में वैज्ञानिकों ने पशु सखियों को बकरी की उन्नत नस्लों, वैज्ञानिक देखरेख, पोषण प्रबंधन, टीकाकरण और रोग नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण को स्वरोजगार की दिशा में अत्यंत लाभका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.