भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सबौर में श्री अन्न (मिलेट्स) प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत सोमवार को हुई। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने फीता काटकर इकाई का लोकार्पण किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि श्री अन्न न केवल पोषण का समृद्ध स्रोत हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। कहा कि केवीके द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को कौशल प्रदान किया जाए, ताकि वे मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सकें।उन्होंने बताया कि किसान इस इकाई का उपयोग निर्धारित दर पर अपने उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए कर सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- डीडीयू मोटे अनाज के लिए किसानों को कर रहा प्रोत्साहित : प्रो. पूनम...