भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में सोमवार की रात आई भीषण आंधी और तेज बारिश ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर परिसर में भारी तबाही मचा दी। तेज तूफान के कारण विश्वविद्यालय परिसर में छोटे-बड़े सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। यह भी पढ़ें- बिहार में कुदरत का महातांडव, आंधी-तूफान और वज्रपात ने मचाई भयंकर तबाही; इन जिलों में 10 लोगों की दर्दनाक मौतआम बागानों पर प्रभाव आंधी का सबसे अधिक असर विश्वविद्यालय के आम बागानों पर पड़ा है। तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में आम के पेड़ जड़ से उखड़ गए तथा वर्षों से विकसित पूरा बागान लगभग नष्ट हो गया है। इससे विश्वविद्यालय में चल रहे फल अनुसंधान कार्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- करीब 50 प्रतिशत आम-लीची की फसल चढ़ ग...