रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में राज्यस्तरीय एग्रोटेक किसान मेला 14 से 16 मार्च तक चलेगा। मेले में किसानों व युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण, खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्द्धन और घरेलू व अन्य कुटीर उद्योगों से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने बताया कि इसमें 135 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 16 मार्च को समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 'टिकाऊ कृषि के लिए जलवायु अनुकूल तकनीकी नवाचार' विषय पर मेला आयोजन होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीख और विधायक राजेश कच्छप, अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.