रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ एससी दुबे ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के पश्चिमी प्रभाग में अलसी बीज प्रोसेसिंग केंद्र का शिलान्यास किया। इस केंद्र का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और आईसीएआर के भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के सहयोग से हो रहा है। चार माह में इसके अंदर का निर्माण पूरा कर लिया जाना है। मौके पर कुलपति ने कहा कि देश और झारखंड अपनी तिलहन आवश्यकताओं के लिए दूसरे देशों से आयात पर निर्भर है। ऐसे में अलसी का उत्पादन, उत्पादकता एवं क्षेत्र बढ़ाने के लिए सुनियोजित प्रयास जरूरी है। इसके लिए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना हमें अपनी प्राथमिकता में शामिल करना होगा。

अलसी बीज हब परियोजना की जानकारी अलसी बीज हब परिय...