रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से चल रही कृषि वानिकी संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को कांके प्रखंड के मारवा ग्राम में जागरुकता अभियान चलाया गया। संकाय के वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ प्रभात रंजन उरांव और डॉ अभय कुमार ने किसानों को जैविक कृषि, प्राकृतिक खेती, कृषि वानिकी, मिट्टी जांच कराने तथा वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में वानिकी संकाय के विद्यार्थियों के अलावा 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। अभियान में मारवा गांव के प्रगतिशील किसान- भोलानाथ महतो, हरिहर महतो, गोपाल महतो, विनोद उरांव, मदरू मुंडा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.