बीएयू के प्राध्यापक डॉ अखिलेश सिंह का निधन
रांची, सितम्बर 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के प्राध्यापक और रांची वेटनरी कॉलेज के एक्वाकल्चर विभाग के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार सिंह (63 वर्ष) का शुक्रवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और कोलकाता में इलाजरत थे। वह झारखंड में मात्स्यिकी विज्ञान के एकमात्र स्थायी शिक्षक और प्राध्यापक थे। डॉ सिंह ने मछली पालन और मात्स्यिकी विज्ञान पर आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं। कई शोध परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक रहे। उनका पार्थिव शरीर कोलकाता से अरसंडे, कांके स्थित उनके निवास पर लाया जा रहा है। उनके निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आईसीएआर के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, मुंबई से मास्टर डिग्री करने के बाद उन्होंने वर्ष 1991 में आरवीसी के पशु उत्पादन और प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.