बीएयू के पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान
रांची, अगस्त 28 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) परिसर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही भक्तों ने जलार्पण और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। डॉ. प्रमोद राय द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया, जबकि आचार्य सुनील पांडेय के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दोपहर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को शिव चर्चा मंडल के मधुर भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। डॉ. छाया, डॉ. एके श्रीवास्तव, निखिल समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कटिहार: गोरखनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.