भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के नौवें दीक्षांत समारोह की तिथि विस्तारित होगी। यह आयोजन चार अप्रैल को पूर्व से तय था। विवि स्तर पर इसकी तैयारी चल रही थी। दरअसल, दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के लिए बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैय्यद अता हसनैन को विवि की तरफ से कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने आमंत्रित किया है। उनके आने को लेकर लोकभवन से तिथि तय होगी। विवि को तिथि मिलने के बाद कार्यक्रम आयोजित होगा।विवि के एक अधिकारी ने बताया कि तिथि आते ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। चार अप्रैल की तिथि बिहार के पूर्व राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान की अनुमति के बाद दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम से पूर्व ही राज्यपाल बदल गए। इस कारण तिथि को विस्तारित किया जाएगा। ...