बीएयू की 67 एकड़ में लगी 17 वेरायटी धान की फसल डूबी
भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि (बीएयू) सबौर के बिहार कृषि कॉलेज (बीएसी) फार्म में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण लगभग 67 एकड़ में रोपित धान की फसल पूरी तरह डूब गई है। प्रभावित क्षेत्र में राइस एरिया के साथ-साथ एल-ब्लॉक, एम-ब्लॉक, एन-ब्लॉक, के-ब्लॉक एवं जे-ब्लॉक शामिल हैं। इन प्रक्षेत्रों में धान की 17 विभिन्न किस्मों को लगाया गया था। बीएयू प्रशासन के मुताबिक कुल 67 एकड़ रोपित क्षेत्र में से लगभग 47.85 एकड़ क्षेत्र में ब्रीडर बीज उत्पादन के उद्देश्य से धान की फसल लगाई गई थी। बाढ़ के पानी के कारण यह महत्वपूर्ण बीज उत्पादन कार्यक्रम भी गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा विवि के लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल वाला मॉडल भिट्ठी फार्म भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है।
स्थिति की समीक्षा सोमवार को स्थिति की जायजा लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.