भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर के सस्य विज्ञान विभाग द्वारा नव प्रवेशित एमएससी विद्यार्थियों के लिए सोमवार को मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाग के शैक्षणिक पाठ्यक्रम, प्रयोगशाला सुविधाओं, शोध के अवसरों और सस्य विज्ञान के उभरते शोध क्षेत्रों से परिचित कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों को विवि की अत्याधुनिक शोध सुविधाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की संरचना मार्गदर्शन कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। डॉ. गायत्री कुमारी ने विद्यार्थियों को एमएससी के पाठ्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक विषयों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को विभाग की उन्नत प्रयोगशाला सुविधाओं से परिचित कराया गया। संकाय सदस्यों एवं विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने गैस क्रोमैटोग्राफी...