बीएयू का 46वां स्थापना दिवस समारोह कल
रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) का 46वां स्थापना दिवस समारोह 26 जून को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. एससी दुबे करेंगे। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के आरएसी सभागार में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। समारोह में कुलपति डॉ. एससी दुबे विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को साझा करेंगे। साथ ही, विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट व अन्य प्रकाशनों का विमोचन भी किया जाएगा।स्थापना दिवस समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों, निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.