भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर का 17वां स्थापना दिवस पांच अगस्त को मनाया जाएगा। इस समारोह में बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ऑनलाइन माध्यम से शिरकत करेंगे। साथ ही अपना संबोधन देंगे। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर कई कमेटियों का गठन किया है, जिनके जिम्मे अलग-अलग कार्य हैं। विवि परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने का काम किया जा रहा है। अतिथियों के स्वागत, ऑनलाइन संबोधन की तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, मंच संचालन, प्रदर्शनी, मीडिया समन्वय तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो समन्वित रूप से कार्य कर रही हैं। कुलपति ने कहा कि बीएयू अपनी स्थापना के बाद से शिक्षा, अनुसंधान एवं कृषि प्...