रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) का नौवां दीक्षांत समारोह 8 अक्तूबर को कांके स्थित मुख्य परिसर में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कुलपति डॉ एससी दुबे और रजिस्ट्रार डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और वैज्ञानिकों की विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के 207 विद्यार्थी आज लेंगे डिग्रीउपाधियों का वितरण दीक्षांत समारोह में कृषि, बागवानी, एग्रीकल्चर इंजीन...