मुंगेर, अप्रैल 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने नैक के बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की मान्यता प्रक्रिया में भी ए ग्रेड हासिल कर शैक्षणिक जगत में एक नई पहचान बनाई है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुसंधान क्षमता और संस्थागत विकास में हुए व्यापक सुधारों को दर्शाती है। इस संबंध में मुंगेर वानिकी कॉलेज एवं शोध संस्थान के डीन डॉ. अनिल पासवान ने जानकारी देते ते हुए कहा कि, बीएयू सबौर की यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि, नैक के बाद अब आईसीएआर से भी प्राप्त ए ग्रेड इस बात का प्रमाण है कि, विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह भी पढ़ें- 'सी' ग्रेड से 'ए' ग्रेड तक की छलांग, कृषि विवि ने रचा इतिहास यह उपलब्धि शिक्...