शामली, फरवरी 6 -- शुक्रवार को शहर के बीएसएम स्कूल में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से देते हुए समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, नियमित अभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष बल दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी, एकाग्रता बनाए रखने, असफलता से सीख लेने तथा लक्ष्य निर्धारण जैसे विषयों पर प्रश्न किए। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में इन विषयों पर सामूहिक चर्चा भी की गई, जिससे विद्यार्थियों को विषयों को और अधिक स्पष्ट रूप से समझने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.