हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि। प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बीएम मेमोरियल स्कूल में शनिवार को निदेशक संदीप कुशवाहा और उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। मौके पर निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा थे। मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्य पूनम कुमारी , वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, ऋषभ अग्रवाल,अभिषेक कश्यप, एरिका टोप्पो, आनंदित दास,सावित्री टुडू, आदित्य कुमार सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.