हजारीबाग, जुलाई 26 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित बी.एम मेमोरियल स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति के वातावरण में विद्यालय के उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाया गया। संचालन शिक्षक ऋषभ अग्रवाल एवं अभिषेक कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार, उपप्राचार्य पूनम कुमारी एवं सभी शिक्षकों द्वारा शहीद वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से कारगिल...