मधुबनी, मई 14 -- मधुबनी, एक संवाददाता। भारती मण्डन कॉलेज रहिका में वित्तीय साक्षरता एवं निवेश जागरूकता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ आरती प्रसाद ने की। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में आईक्यूएसी समन्वयक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कुमार बैभव तथा बर्सर एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भारतीय प्रबंध संस्थान, बोधगया से आए सॉविक पटेल ने वित्तीय साक्षरता, निवेश के मूल सिद्धांत, म्यूचुअल फंड तथा सही आर्थिक निर्णय लेने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्य...