आरा, अप्रैल 4 -- ​बिहिया। निज संवाददाता बीएम एकेडमी (टावर रोड, साहेब टोला रोड) ने शनिवार को अपना वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया। अब्दुल्ला हक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनविका कुमारी और शिवराज ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पाकर कड़ी प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। मेधावियों को सर्टिफिकेट और मोमेंटो व मेडल देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य निधि कुमारी ने ​परिणाम की घोषणा के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया। स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य निधि कुमारी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा-वार्षिक रिपोर्ट कार्ड केवल अंकों का दस्तावेज नहीं, बल्कि छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। इस दौरान शिक्षिका अंकिता कुमारी, कोमल, जैस्मिन, मनीष मिश्रा, बसंती, अनीता रागिनी, गीता राय सहित अन्य थे।...