सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- शोहरतगढ़। महाराष्ट्र में मुंबई नगर महापालिका चुनाव की सरगर्मी तेज है। राजनीतिक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विधायक आदि अपने दलों, पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग चुनाव को लेकर सक्रिय हैं। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा बीएमसी चुनाव में आठ जनवरी से मुंबई में रह कर व्यापारियों, स्वर्णकार समाज, अपना दल (एस)एनडीए के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करते हुए मुंबई के बीएमसी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी योगेश वर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...