कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार दिवस एवं कटिहार महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 एवं 23 मार्च को बीएमपी-7 मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।कार्यक्रम में इस बार स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 'सारेगामा फेम' जय झा और सूर-संग्राम के विजेता किशन सूर्यवंशी की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। इसके अलावा लोकगीत, नृत्य, नाट्य और संगीत की विविध रंगारंग झलकियां दर्शकों को एक मंच पर देखने को मिलेंगी।जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शि...