मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अति सुरक्षित व आमलोगों के लिए प्रतिबंधित जवानों के बैरक में चोरी ने सनसनी फैला दी है। बीएमपी-6 परिसर में बंद बैरक के दो तलों में घुसकर स्मैकिया गिरोह के चोर पीतल व स्टील के 80 नल खोलकर ले गए। सबमर्सिबल मोटर का केबल भी काटकर ले गए। इसको लेकर बीमएपी-6 के अवर निरीक्षक गृहपाल मधुसूदन मंडल ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि बीएमपी-6 वाहिनी की एच कंपनी के बंद बैरक में चोरी हुई है। यह कंपनी बीते तीन माह से अलग-अलग दौरे पर थी। बीते 20 दिसंबर को लौटी, तब बैरक का ताला खोला गया। बैरक के भूतल व प्रथम तल के सभी शौचालय, स्नानागार व कमरों में लगे नल खोल लिए गए है। स्टील व पीतल के नलों की चोरी हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है। इसके अलावा चोरों ने सबमर्सिबल मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.