मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मोतीपुर। थाने के गेट पर कार से कुचलकर बीएमपी जवान सहित दो की मौत मामले में गिरफ्तार कार चालक को जेल भेज दिया गया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक समस्तीपुर निवासी प्रणीत कुमार को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया कि जख्मी दारोगा धर्मेंद्र राय के फर्द बयान के आधार पर प्रणीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, कार चालक के परिजनों ने बताया कि प्रणीत को 96 घंटे तक थाने की हाजत में रखने को लेकर न्यायालय का सहारा लेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी यह भी पढ़ें- न्यायिक हिरासत में बंदी की मौत मामले में डीएम ने दिया मजिस्ट्रियल जांच का आदेश यह भी पढ़ें- होटल संचालक ने एसकेएमसीएच में दम तोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...