नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने सेक्टर-92 में 12 दिसंबर 2025 की शाम सड़क किनारे खड़े दो भाइयों में बीएमडब्ल्यू से टक्कर मारने के मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपपत्र में कार मालिक अनिल कुमार अग्रवाल को आरोपी बनाया है। मध्य प्रदेश के जिला पन्ना निवासी रामअवतार ने 13 दिसंबर 2025 में फेज-2 थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह वर्तमान में बड़े भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में रहते हैं। दोनों भाई मजदूरी करते हैं। वह 12 दिसंबर की शाम करीब 7.30 बजे भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े थे। दोनों भाई बातचीत कर रहे थे, तभी एक बीएमडब्ल्यू कार तेज गति से उनकी ओर आई। कार के चालक ने पहले रामदास को टक्कर मारी। उसके बाद उनकी बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.