दरभंगा, जनवरी 7 -- बहेड़ी। लनामिवि की अंगीभूत इकाई बीएमए कॉलेज में मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने बुधवार को अनिश्चित कालीन अनशन शुरू कर दिया है। नौ सूत्री मांगों को लेकर एमएसयू के अभिषेक यादव, हिमांशु सिंह राजपूत एवं प्रवीण यादव अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों ने बताया कि बीएमए कॉलेज में लंबे समय से परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता, शैक्षणिक सत्र में अनावश्यक देरी, परीक्षा परिणामों के प्रकाशन में विलंब, नामांकन एवं पंजीकरण से संबंधित समस्याएं, पारदर्शिता की कमी तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव सहित कई अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है। इन समस्याओं को लेकर संगठन कई बार कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा चुका है, बावजूद अब तक कोई ठोस व स्थायी नहीं होने के कारण संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.