बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय मज़दूर संघ ने राष्ट्र निर्माण व श्रम संशोधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीएमएस की औद्योगिक इकाई भारतीय इस्पात मजदुर महासंघ ने सेल में संविदा कर्मियों की संख्या में 40% कटौती के निर्देश का कड़ा विरोध किया है। इसको लेकर भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के महामंत्री सह भारत सरकार के केन्द्रीय ठेका मजदूर सलाहकार समिति सदस्य रंजय कुमार ने उच्च प्रबंधन को पत्र लिखकर इस पर गहरी चिंता व कड़ा विरोध व्यक्त किया है। उनके अनुसार श्रमिकों से संबंधित किसी भी आदेश या नीतिगत बदलाव को ट्रेड यूनियन के साथ पूर्व चर्चा किए बिना प्रसारित करना उन हजारों श्रमिकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करना है, जो अपने आजीविका के लिए कारखानों पर निर्भर हैं। बोकारो इस्पात संयंत्र इस क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है, स्थानीय अर्थव...