कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ के ओडिशा के पुरी में हुए 21वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में कानपुर को प्रमुख जिम्मेदारियां मिली हैं। इस संबंध में मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में कानपुर से सुधा रानी को बीएमएस की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है। एमपी सिंह को रक्षा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है। प्रदीप राय को बीएमएस के सह प्रभारी बैंकिंग सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कैंट स्थित एमईएस में तैनात तनवीर अहमद को दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने जेसीएम-तृतीय लीडर के रूप में चुना है। पदाधिकारियों ने कहा कि वह रक्षा क्षेत्र के सिविलियन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा ...