बोकारो, जनवरी 2 -- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के तदर्थ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बीएमएस झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्टील प्रभारी कृष्णा राय के नेतृत्व में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से उनके कार्यालय पर मुलाकात किया व उन्हें नए जिम्मेवारी एवं नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। कृष्णा राय ने डीआई से प्लांट का विस्तारीकरण, औद्योगिक सेफ्टी, टाउनशिप से अतिक्रमण हटाना, ठेका मजदूरों की समस्याओं पर विशेष ध्यान एवं कर्मचारियों के बकाया एरियर पर जोर दिया। प्रतिनिधि मंडल में तदर्थ समिति के बी गोसाई, मनोज कुमार सिंह, निमाई दास,भोला रजक, आशीष शर्मा सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.