रामगढ़, फरवरी 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में शनिवार को 11 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जसपाल भांकर ने की। इस अवसर पर अनंत शंकर सेठ, वीपी जीएफए ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का योगदान कंपनी की प्रगति और सुदृढ़ कार्यसंस्कृति के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। वहीं जसपाल भांकर ने कर्मचारियों के वर्षों के समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त होने वाले कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.