बीएफसीएल में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के जीएफ़ए यूनिट परिसर में 25 एवं 26 मई को दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर का विवरण शिविर में रांची स्थित आइरिस आई हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से कर्मचारियों की आंखों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कर्मचारियों को आंखों की देखभाल, नियमित जांच तथा आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेष रूप से 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के कर्मचारियों को प्रत्येक छह महीने में नियमित नेत्र जांच कराने के महत्व के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.