बीएफए विद्यार्थियों ने उठाई कॉपियों की दोबारा जांच की मांग
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में बीएफए के छात्र-छात्राओं ने प्रैक्टिकल परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दोबारा प्रदर्शन किया। इससे तीन दिन पहले इन विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया था। मियाद पूरी होने पर छात्र मंगलवार को फिर धरने पर बैठ गए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाए और मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। प्रदर्शन में शामिल बीएफए की छात्रा ने बताया कि 400 अंक के प्रैक्टिकल में कई छात्रों को 100 या 200 अंक ही दिए गए हैं। जबकि पिछले वर्षों में उन्हें इससे कहीं ज्यादा अंक मिले थे। एक छात्रा ने बताया कि पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.