बीएन मंडल विवि में हिन्दी की सहायक प्राध्यापक बनीं प्रतापगंज की डॉ. अंजू
सुपौल, अगस्त 10 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर उत्तर निवासी डॉ. अंजू कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से उनका चयन बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में हिन्दी विषय की सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। सामान्य श्रेणी में हुए इस चयन से परिजनों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। डॉ. अंजू कुमारी भवानीपुर उत्तर निवासी ओमप्रकाश बिराजी एवं धर्मशीला देवी की पुत्री हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई बीएसएस कॉलेज, सुपौल से पूरी की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज से हिन्दी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से उन्होंने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने यूजीसी-नेट और यूजीसी-जेआरएफ परीक्षा भी सामान्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.