देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के पंडित बीएन झा पथ अंतर्गत तक्षशिला विद्यापीठ के समीप सिंगरौली भवन के पास टहलने के दौरान एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन छिनतई कर ली और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता गौरी देवी, पति- झारखंडी मठपति ने जिक्र किया है कि 15 अप्रैल की शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच घर के पास टहल रही थी। उसी वक्त अचानक बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों मौके से फरार हो गये। पीड़िता के अनुसार दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखी थी, जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। बदमाशों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.