गुमला, जून 14 -- सिसई, प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई के नए भवन में पठन-पाठन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। भवन परिसर में साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। संवेदक के इंजीनियर दीपक कुमार की देखरेख में मजदूर भवन को दुरुस्त और आकर्षक बनाने में लगे हुए हैं। महाविद्यालय प्रशासन भी इस कार्य में पूरा सहयोग कर रहा है ताकि ग्रीष्मावकाश के बाद 22 जून से नए भवन में कक्षाएं शुरू की जा सकें। बताया गया कि नया भवन करीब चार वर्ष पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन चारदीवारी निर्माण अधूरा रहने के कारण इसका अधिग्रहण अटका हुआ था।हाल ही में पुराने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय की टीम, महाविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और आम लोगों के सहयोग से भवन का अधिग्रहण किया गया। इसके बाद से ही साफ-सफाई का कार्य शुरू कर...