गुमला, दिसम्बर 10 -- सिसई, प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में आयोजित दस दिनी एनसीसी कैंप का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन किया गया। समापन मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अमिताभ भारती ने कहा कि यह दस दिनी एनसीसी कैंप सीख और अनुशासन का अनोखा अवसर रहा। उन्होंने कहा कि कैडेटों की लगन, मेहनत और अनुशासन देखकर ऐसा महसूस होता है कि विद्यार्थी जीवन में यदि स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहे होते तो यह अनुभव और भी यादगार होता। उन्होंने कहा कि एनसीसी के जरिए कैडेटों में जो अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित हुआ है। उसे जीवन में आत्मसात करने से वे निश्चित रूप से ऊंचाइयों को छूएंगे।एनसीसी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.