गुमला, जून 6 -- सिसई, प्रतिनिधि। बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई में शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.अमिताभ भारती ने की। बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, विषयों के पुनर्गठन तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विषय पुनर्गठन पर चिंता बैठक में सरकार द्वारा महाविद्यालयों की क्लस्टरिंग व्यवस्था के तहत किए गए विषय पुनर्गठन पर चिंता व्यक्त की गई। बीएन जालान कॉलेज से मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, मुंडारी और खड़िया विषयों को विलोपित कर दिया गया है। उपस्थित लोगों ने कहा कि इन विषयों की पढ़ाई वर्षों से महाविद्यालय में होती रही है और इनके हटने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर गरीब व बेटियों की उच्च शिक्षा प्रभावित हो...